आपबीती: जब पति ने भाई की गर्लफ्रेंड के साथ किया पत्नी को एक्सचेंज

आपबीती: जब पति ने भाई की गर्लफ्रेंड के साथ किया पत्नी को एक्सचेंज
on Dec. 25, 2015, 12:55 p.m.

कानपुर (25 दिसंबर): कानपुर के चकेरी इलाके में वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपने पति खिलाफ केस दर्ज कराते हुए इस मामले का खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे दिल्ली ले जाकर अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के एक्सचेंज करता था। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

महिला ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले उसका पति उसे लेकर फुफेरे भाई के पास दिल्ली आ गया। यहां शराब के नशे में पति ने भाई के साथ सोने को बोला और खुद उसकी गर्लफ्रेंड के पास चला गया।

इसके बाद वो हमेशा ऐसा करने लगा। एक बार कानपुर में भी उसने अपने दोस्त की वाइफ के साथ एक्सचेंज की बात कही। उस समय पीड़िता प्रेग्नेंट थी। इस दौरान उसके मना करने पर पति ने उसे इतना मारा कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि अब वो कभी मां नहीं बन सकती है।